इस article में हम Present Indefinite Tense in hindi के बारे में जानेंगे। हम जानेंगे कि present indefinite tense की पहचान क्या है, उसका structure क्या है और उसके उदाहरण क्या क्या है? (present indefinite tense in hindi)
Present Indefinite Tense in Hindi (पहचान) –
जिस वाक्य के अंत में ता है, ते हैं और ती है आए, उसे present indefinite tense कहते है, जैसे – राहुल स्कूल जाता है। (Rahul goes to School.)
Or
जब कोई क्रिया घटित हो रही हो या फिर वह नियमित रूप से घटित होती रहती हो, तब हम Present Indefinite Tense और simple present tense का प्रयोग करते है। इसे habits (आदतों), daily routines और universal facts को दर्शाने के लिए use किया जाता है।
इस प्रकार के वाक्यों में verb की Ist form का प्रयोग करते है। केवल Third Person Singular (He , She , it , Singular noun ) मे ही verb की First form के साथ s/es का प्रयोग होता है और Plural Subject के साथ Verb की first form का ही use किया जाता है।
Example –
- First-person singular: I write
- Second-person singular: You write
- Third-person singular: He/she/it writes (note the ‑s)
- First-person plural: We write
- Second-person plural: You write
- Third-person plural: They write
Affirmative Forms (Positive form) –
Present indefinite tense के affirmative sentences में verb की 1st form का प्रयोग किया जाता है और third person singular में verb के साथ s या es का प्रयोग किया जाता है।
Structure –
Subject + Verb I + (s/ es) + Object.
Example –
She goes to school. | वह स्कूल जाती है। |
I go to school. | मै स्कुल जाता हु। |
We go to school. | हम स्कूल जाते हैं। |
You go to school. | तुम स्कूल जाओ। |
They go to school. | वे विद्यालय जाते हैं। |
He goes to school. | वह स्कूल जाता है। |
Negative Forms –
Present indefinite tense के negative sentences में do not और does not का प्रयोग किया जाता है और third person singular में does not का प्रयोग होता है।
Structure –
Subject + do/ does + not + Verb I + Object.
Example –
I do not go to school. | मैं विद्यालय नहीं जाता। |
We do not go to school. | हम स्कूल नहीं जाते हैं। |
You do not go to school. | तुम स्कूल नहीं जाते हो। |
They do not go to school. | वे स्कूल नहीं जाते हैं। |
He does not go to school. | वह स्कूल नहीं जाता है। |
She does not go to school. | वह स्कूल नहीं जाती है। |
- I/ you/ we/ they के साथ do not OR don’t का प्रयोग होगा।
- he/ she/ it के साथ does not OR doesn’t का प्रयोग होगा।
Interrogative Forms –
Present indefinite tense के interrogative sentences में do और does का प्रयोग subject से पहले किया जाता है।
Structure –
Do/ Does + Subject + Verb I + Object + ?
Example –
Do I go to school? | क्या मैं स्कूल जाता हूँ। |
Do we go to school? | क्या हम स्कूल जाते हैं? |
Do you go to school? | क्या आप स्कूल जाते है? |
Do they go to school? | क्या वे स्कूल जाते हैं? |
Does he go to school? | क्या वह स्कूल जाता है? |
Does she go to school? | क्या वे स्कूल जाती है? |
Interrogative Negative Forms –
Present indefinite tense के interrogative negative sentences में subject से पहले do और does और subject के बाद not के साथ verb की 1st form का प्रयोग होता है। Interrogative negative forms में हम do not और does not का इस्तेमाल subject से पहले किया जाता है, इस तरह इसके दो structure बनते है।
Structure –
Do/ Does + Subject + not + Verb I + Object + ?
Or
Don’t/ Doesn’t + Subject + Verb I + Object + ?
Example –
Do I not go to school? | क्या मैं स्कूल नहीं जाता? |
Do we not go to school? | क्या हम स्कूल नहीं जाते? |
Do you not go to school? | क्या तुम स्कूल नहीं जाते? |
Do they not go to school? | क्या वे स्कूल नहीं जाते? |
Does he not go to school? | क्या वह स्कूल नहीं जाता है? |
Does she not go to school? | क्या वह स्कूल नहीं जाती है? |
यह भी पढ़े।
- Past Indefinite Tense in Hindi
- Past Continuous Tense in Hindi
- Past Perfect Tense in Hindi
- Past Perfect Continuous Tense in Hindi
Note – (1) es का प्रयोग तभी किया जाता है जब verb के आखरी letters s, ss, sh, ch, j, o और z हो, जैसे – go – goes, kiss – kisses, search – searches, fetch – fetches, clash – clashes, quiz – quizzes, pass – passes, wash – washes, catch – catches, do – does, mix -mixes, etc.
(2) अगर verb का आख़िरी letter ‘y’ हो और उससे पहले कोई consonant हो, तो ‘y’ को ‘i’ में बदलकर ‘es’ का प्रयोग किया जाता है, जैसे – cry – cries, fly – flies, try – tries, verify – verifies, hurry – hurries, copy – copies etc.
(3) अगर verb का आख़िरी letter ‘y’ हो और उससे पहले कोई vowel (a, e, i, o और u) हो, तो ‘y’ को ‘i’ में नहीं बदला जायेगा और ‘y’ के आगे ‘s’ का प्रयोग किया जाता है, जैसे – stay – stays, enjoy – enjoys etc.
